मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए की सहायता

मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए की सहायता

January 25, 2024 Off By NN Express

दुर्ग । कलेक्टर ऋचा चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुथरेल थाना अण्डा तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी पूजा साहू की विगत 27 मार्च 2017 को आग से जलने से मृत्यु हो गयी थी।

         कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. पूजा साहू की सांस श्रीमती केकती साहू को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।