लोकल ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

लोकल ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

January 25, 2024 Off By NN Express

मुंबई।   महाराष्ट्र के मुंबई  में लोकल ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों रेलवे के कर्मचारी थे। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। रेल प्रशासन के आला अधिकारी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद उनके शव अस्पताल पहुंचाए गए।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के पास तीन रेलवे कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी वहां से गुजरी लोकल ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। रेल प्रशासन के मुताबिक, भायंदर में मुख्य सिग्नलिंग इंस्पेक्टर वासु मित्रा, इलेक्ट्रिकल सिग्नलिंग मेंटेनर सोमनाथ उत्तम लाम्बुत्रे और हेल्पर सचिन वानखड़े का ट्रेन की चपेट में आने से निधन हुआ है।