छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री आवास के कार्यों में तेजी लाएं : अरुण साव

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री आवास के कार्यों में तेजी लाएं : अरुण साव

January 24, 2024 Off By NN Express

उप मुख्यमंत्री ने रायपुर और दुर्ग संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने बुधवार को रायपुर और दुर्ग संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अभियंता को भविष्य की जरूरत के मुताबिक निकाय का विकास करने और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं को अपने मुख्यालय में ही निवास करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने सभी निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों के निर्माण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन टीम के साथ वार्डों का दौरा कर निर्माण और सफाई कार्यों क