छत्तीसगढ़: शासकीय कन्या उ.मा.वि. में हुई रंगोली प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़: शासकीय कन्या उ.मा.वि. में हुई रंगोली प्रतियोगिता

January 23, 2024 Off By NN Express

सूरजपुर । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संदर्भित विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के संदर्भ में शासकीय कन्या उ. मा. वि. सूरजपुर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य अनु काण्डे की अध्यक्षता में संध्या दुबे, प्रियजा राम, शिल्पा ओझा एवं विद्यालय के समस्त स्टाप के सहायता से सम्पन्न कराया गया। प्राचार्य द्वारा विद्यालय के छात्राओं व कर्मचारियों को मतदान शपथ दिलाया गया।