उत्तर भारत में जारी है शीतलहर का प्रकोप

उत्तर भारत में जारी है शीतलहर का प्रकोप

January 23, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली ।   पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा देश के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More: कोरबा: सड़क एवं नाली निर्माण के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं: कलेक्टर

मौसम विभाग के मुताबिक, औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 130 से 140 किलोमीटर की जेट स्ट्रीम हवाएँ उत्तरी मैदानी इलाकों पर चल रही हैं वहीं उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर है इसके अलावा एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा होते हुए विदर्भ तक फैली हुई है. इन कारणों की वजह से देशभर की मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।