कप्तानी छोड़ेंगे ग्लेन मैक्सवेल!

कप्तानी छोड़ेंगे ग्लेन मैक्सवेल!

January 20, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली।  ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग बिग बैश का मौजूदा सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। इसी बीच मेलबर्न स्टार्स टीम की कप्तानी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोडऩे का फैसला किया है। मैक्सवेल को साल 2018 में इस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं इस सीजन लीग स्टेज के मैचों का अंत होने के बाद मैक्सवेल की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रहते हुए खत्म किया।

क्रिकेट डॉट कॉम एयू की रिपोर्ट के अनुसार ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तानी छोडऩे के फैसले के बारे में टीम के साथी खिलाडिय़ों को इसकी जानकारी दी। वहीं मैक्सवेल अगला सीजन एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहेंगे।