छत्तीसगढ़: 6 लाख 39 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

छत्तीसगढ़: 6 लाख 39 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

January 19, 2024 Off By NN Express

बालोद। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 161 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 31 हजार 697 किसानों द्वारा कुल 6 लाख 39 हजार 196 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1399 करोड़ 57 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 05 लाख 18 हजार 305 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 03 लाख 97 हजार 93 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 42 हजार 103 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 6084 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21 हजार 189 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।