छत्तीसगढ़: लोकसभा निर्वाचन : सेक्टर अधिकारी नियुक्त

छत्तीसगढ़: लोकसभा निर्वाचन : सेक्टर अधिकारी नियुक्त

January 18, 2024 Off By NN Express

दुर्ग ।  लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संचालन हेतु सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण के 10 मतदान केंद्रों के लिए सहायक अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी दुर्ग प्रतिभा बंजारे को, 12 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्या. कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग ए.के. बरसागढ़े को एवं 11 मतदान केंद्रों के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दुर्ग  संजय सिंह को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है 

Read More: छत्तीसगढ़: मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

इसी प्रकार 8 मतदान केंद्रों के लिए कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग सुरेश कुमार पांडेय को, 11 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु उप संभाग दुर्ग रोशन ताम्रकार को, 8 मतदान केंद्रों के लिए कार्यापालन अभियंता वी/यो लाइट मशीनरी नलकूप एवं गेट संभाग दुर्ग रामेश्वर सिंह नेताम को, 11 मतदान केंद्रों के लिए उपसंचालक कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग अमित परिहार को, 11 मतदान केंद्रों के लिए सहायक प्राध्यापक शा. महाविद्यालय बोरी डॉ. हंस राज ठाकुर को, 11 मतदान केंद्रों के लिए सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई अजय सिंह गौर को, 12 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (ई एंड एम) संभाग दुर्ग आलोक सिंह को, 11 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता मुख्यमंत्री सड़क योजना दुर्ग भास्कर औचर को, 13 मतदान केंद्रों के लिए सहायक संचालक कृषक प्रशिक्षण केंद्र रूआबांधा दुर्ग प्रमोद कुमार गढ़ेवाल को, 12 मतदान केंद्रों के लिए सहायक संचालक उपसंचालक कृषि  सुमन कुमार कोर्राम को, 13 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (ई एंड एम) संभाग दुर्ग रोहित कुमार चंद्राकर को, 9 मतदान केंद्रों के लिए सहायक प्राध्यापक सेठ रतन चंद्र सुराना कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग डॉ अजय लांजेवार को, 12 मतदान केंद्रों के लिए प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दुर्ग एल.एल. उईके को, 15 मतदान केंद्रों के लिए सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई नितेश मिश्रा को, 12 मतदान केंद्रों के लिए व्याख्याता उदय प्रसाद उदय पॉलिटेक्निक दुर्ग  प्रदीप राजपूत को, 12 मतदान केंद्रों के लिए सहायक प्राध्यापक शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी नगर अहिवारा घनश्याम सिंह डडसेना को, 13 मतदान केंद्रों के लिए उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन दुर्ग को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

     इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रं. 63 दुर्ग ग्रामीण हेतु रिजर्व सेक्टर अधिकारी उपअभियंता सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण दुर्ग तारिका दमले, उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन दुर्ग अलका साहू एवं उप अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन दुर्ग शीतल जैन को नियुक्त किया गया है।