शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

January 16, 2024 Off By NN Express

रतलाम । धार जिले के ग्राम धमाना निवासी एक युवक द्वारा शहर की एक युवती के साथ सगाई करने और फिर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक से उससे शादी करने से मना कर दिया। युवती की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित 22 वर्षीय पंकज डाबी पुत्र गोवर्धन डाबी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार युवती ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि पंकज डाबी से उसकी सगाई अगस्त 2022 में हुई थी। इसके बाद वह घर आता था। नवंबर 2023 में उसका जन्मदिन था। तब वह उसके घर आया था।केक काटकर जन्मदिन मनाने के बाद वह रात में अपने कमरे में सो गई थी।

वहीं पकंज दूसरे कमरे में सो गया था। कुछ समय बाद रात में अचानक पंकज उसके कमरे में पहुंचा तथा गलत हरकत करने लगा। उसने मना किया लेकिन वह नहीं माना तथा शारीरिक संबंध बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी करने की बात करने पर उसने शादी करने से मना कर दिया। थाना इंचार्ज (एसआइ) आनंद बागवान ने बताया कि आरोपित पंकज डाबी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।