रामलला का दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ राममंदिर के बाहर ही कुछ लोगों की झड़प,कांग्रेस का झंडा छीनकर फाड़ दिया..

रामलला का दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ राममंदिर के बाहर ही कुछ लोगों की झड़प,कांग्रेस का झंडा छीनकर फाड़ दिया..

January 15, 2024 Off By NN Express

अयोध्या I अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे रामलला का दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ राममंदिर के बाहर ही कुछ लोगों की झड़प हो गई। नेताओं के साथ दुर्व्यहार किया गया। कांग्रेस का झंडा छीनकर फाड़ दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उन्हें दौड़ा लिया गया।

इस दौरान कुछ दूर मौजूद पुलिस पहले मूकदर्शक बनी रही फिर बात बढ़ने पर झंडा छीन रहे लोगों को रोकने की कोशिश की गई। घटना ऐसे समय हुई है जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पार्टी नेताओं का दल अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचा है। इस बीच हुई घटना से कांग्रेसियों में जबरदस्त रोष फैल गया है।