कोरबा: मार्कफेड की लचर परिवहन व्यवस्था से कोरबा जिले में कर्मचारियों की खतरे में जान ! इस धान उपार्जन केंद्र में बीती रात घुस हाथी चट कर गया 20 कट्टी धान सहमे ग्रामीण

कोरबा: मार्कफेड की लचर परिवहन व्यवस्था से कोरबा जिले में कर्मचारियों की खतरे में जान ! इस धान उपार्जन केंद्र में बीती रात घुस हाथी चट कर गया 20 कट्टी धान सहमे ग्रामीण

January 14, 2024 Off By NN Express

0,सहमे कर्मचारी ,उप पंजीयक से की मांग -उठाव में तेजी लाने सहित करें पर्याप्त इंतजाम ,जानें मामला …..

कोरबा,14 जनवरी। मार्कफेड की लचर धान परिवहन (उठाव )की व्यवस्था से अब जिले में धान खरीदी कर रहे कर्मचारियों की जान पर बन आई है ।शनिवार की रात उपार्जन केंद्र चचिया में एक हाथी फेंसिंग की सुरक्षा घेरा को रौंदते हुए उपार्जन के केंद्र में घुस आया। और मौके पर ही हजारों क्विंटल रखे गए धान में से 20 क्विंटल धान कर कर गया।

समिति के सहमे कर्मचारियों ने ग्रामवासियों के सहयोग से घण्टों मशक्कत के बाद हाथी को केंद्र से भगाया। घटना के बाद जहां कर्मचारी, ग्रामीण सहमे हुए हैं ,वहीं समिति के फड़ प्रभारी ने रविवार को उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को पत्र लिखकर घटना से अवगत कराते हुए शीघ्र धान के उठाव नहीं होने पर खरीदी प्रभावित होने की बात कही है।

फड़ प्रभारी ने पत्र में उल्लेख किया है कि जिले के वनांचल धान खरीदी (उपार्जन )केंद्र चचिया में शासन प्रशासन की मंशानुरूप ,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से जारी है। लेकिन घने जंगलों हाथियों के विचरण क्षेत्र के बीच अवस्थित उपार्जन केंद्र में जंगली जानवरों एवं असमाजिक तत्वों से धान की सुरक्षा एक बड़ी चुनोती बनी हुई है। मार्कफेड की लचर परिवहन व्यवस्था के कारण उपार्जन केंद्रों में जाम धान की सुरक्षा अत्यंत चुनोतिपूर्ण बनी हुई है। लचर परिवहन व्यवस्था के कारण उपार्जन केंद्र में जाम पड़े धान की सुंगध पाकर 13 जनवरी बीती रात एक हाथी फेंसिंग का सुरक्षा घेरा को तोड़कर खरीदी केंद्र में घुस आया। और फड़ में रखे लगभग 20 कट्टी धान को खाकर चट कर गया। बारदानों को भी फाड़कर नुकसान पहुंचाया है। इस घटना से भयभीत समिति के कर्मचारियों ने ग्रामवासियों को बुलाकर हाथी को खदेड़ने घण्टों अथक प्रयास किया ।तब जाकर किसी तरह हाथी भागा। उक्त घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है।लेकिन घटना के बाद से समिति के कर्मचारी सहित ग्रामवासी भयभीत हैं। दहशत का माहौल बना हुआ है। भविष्य में धान की लालच में हाथी का उपार्जन केंद्र में पुनः उत्पात एवं नुकसान मचाने की आशंका बनी हुई है।जिससे जनहानि भी हो सकती है।
फड़ प्रभारी ने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ को इस संबंध में उचित पहल करते हुए मार्कफेड से धान का उठाव तत्काल करवाने का कष्ट करने आग्रह किया है ताकि उपार्जन केंद्र में निर्भीक रूप से शासन की मंशानुरूप धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से जारी रखा जा सके। अन्यथा की स्थिति में धान खरीदी का कार्य एवं रखरखाव का कार्य पर प्रभावित होने की आशंका जताई गई है । पत्र की प्रतिलिपि
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी ,डीएमओ मार्कफेड एवं जिला खाद्य अधिकारी को दी गई है।

7 राइस मिलरों को 5 हजार 180 क्विंटल धान के उठाव के लिए कटा 19 डीओ ,क्या समय पर होगा उठाव !

कोरकोमा समिति के चचिया उपार्जन केंद्र में 14 जनवरी को 5 हजार 180 क्विंटल धान के उठाव के लिए 19 डीओ कटा है । जिसमें में .एन पी राइस इंडस्ट्रीज , मां अन्नपूर्णा राइस मिल ,बी.डी.एग्रो,आर .आर.राइस प्रॉडक्ट ,धनेश एग्रो इंडस्ट्रीज ,बजरंग राइस प्रॉडक्ट एवं अग्रवाल राइस मिल शामिल है। सम्बंधित मिलर्स इस घटना के बाद उठाव में कितना तेजी लाते हैं तो आगामी वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।