भाभी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर की हत्या,मामला दर्ज

भाभी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर की हत्या,मामला दर्ज

January 13, 2024 Off By NN Express

टीकमगढ़। भाभी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर की हत्या कर दी गई है। मामले की भनक लगते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुँची और मामला दर्ज करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू दी है। टीआइ आनंद राज ने बताया कि खिरिया चौकी के नेगुवां गांव में शुक्रवार देर शाम की वारदात है। मृतक के चचेरे भाई प्रताप यादव ने बताया भाई छत्रपाल सिंह (27) भाभी के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के महरौनी में रहने वाले ऋषि साहू और राजेश साहू बाइक से गुजर रहे थे। भाभी को देखकर वे उनसे छेड़छाड़ करने लगे।

भाई ने विरोध किया, तो उन्होंने बंदूक निकाल ली। डर के कारण भाई-भाभी भागे, इतने में आरोपितों ने फायर कर दिया। इस दौरान आरोपितों द्वारा चलाई गई गोली भाई की पीठ पर लगी। इसके बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल होने पर स्वजन तत्काल छत्रपाल को गंभीर हालत में पास के महरौनी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल जाया गया। शनिवार सुबह 9 बजे शव का पोस्टमॉर्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस आरोपितों को खोज रही है।