कोरबा: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह का आयोजन राजभवन में किया

कोरबा: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह का आयोजन राजभवन में किया

January 12, 2024 Off By NN Express

कोरबा,12 जनवरी । 11 जनवरी को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के कर कमलों से 2022- 23 शैक्षिक सत्र के राज्यपाल पुरस्कार के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

स्काउट लोकेश कुमार यादव (निर्मला स्कूल, कोसाबाड़ी), गाइड पूनम (शासकीय हाई स्कूल, बुंदेली), रोवर करन कोसले (राजीव गांधी ओपन रोवर क्रू, दीपका), रेंजर रीना साहू (रानी लक्ष्मीबाई ओपन रेंजर टीम, कोरबा) ने सयुंक्त रूप से कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यपाल के हाथों राज्यपाल पुरस्कार का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। शैक्षणिक सत्र 2022- 23 ने जिले से कुल 56 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने राज्यपाल पुरस्कार की पात्रता प्राप्त की है।

गाइड कैप्टिन ममता टोप्पो के नेतृत्व में जिले के स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर ने राजभवन, रायपुर में भागीदारी की। प्रत्येक वर्ष जिले से स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कर रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2023- 24 में 76 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने राज्यपाल पुरस्कार की पात्रता हासिल की है।