रिलीज को तैयार ‘कांतारा: चैप्टर 1’

रिलीज को तैयार ‘कांतारा: चैप्टर 1’

January 11, 2024 Off By NN Express

दिखा ऋषभ शेट्टी का दमदार अवतार

‘कांतारा’ 2022 में रिलीज हुई और सबसे सफल फिल्मों में से एक रही। फिल्म ने अपनी कमाल की कहानी के साथ हर किसी को इसके बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया। ये फिल्म भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाती है। दर्शक अभी भी ये फिल्म देखना पसंद करते हैं। इसी बीच निर्माताओं ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ की घोषणा कर दी। हाल ही में निर्माताओं ने ऋषभ शेट्टी का बिल्कुल रोमांचकारी लुक जारी किया, इसके बाद से ही फैंस की बेकरारी और बढ़ गई है। साथ ही एक टीजर भी जारी किया गया। इस टीजर में ऋषभ शेट्टी का दमदार अवतार देखने को मिला।