आज का राशिफल 10 जनवरी 2024 : इस राशि के लोग जारी रखें कठोर परिश्रम, जल्द ही खुलेंगे उन्नति के द्वार

आज का राशिफल 10 जनवरी 2024 : इस राशि के लोग जारी रखें कठोर परिश्रम, जल्द ही खुलेंगे उन्नति के द्वार

January 10, 2024 Off By NN Express

मेष – मेष राशि के लोगों के कर्मक्षेत्र में वाद विवाद हो सकता है, परिस्थिति चाहे जैसी भी हो लेकिन आपको सत्य का साथ कभी नहीं छोडऩा है। व्यापारिक वर्ग ऐसी कोई भी एक्टिविटी न करें, जिससे कि कंपटीटर आपको नीचा दिखाए। युवा वर्ग को आज के दिन कार्य करने के लिए नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिसे आपको स्वीकार करना चाहिए। परिवार में हो सकता है कि आपको किसी की कोई बात चुभ जाए लेकिन अपनी प्रतिक्रिया विनम्र ही रखें। सेहत में रक्त से संबंधित बीमारी को लेकर सावधानी रखें, सादा और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

वृष – इस राशि के लोग कठोर परिश्रम जारी रखें जल्द ही आपकी उन्नति के द्वार खुलेंगे। जो लोग साथ शेयर मार्केट में पैसा निवेश करते हैं, या अन्य क्षेत्र में निवेश से जुड़े कार्य करते हैं उनके लिए समय शुभ है। अहंकार युवाओं के जीवन में बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है, खास तौर से लव रिलेशन में इसलिए क्रोध और अहंकार रिश्ते पर हावी न होने पाएं इस बात का ध्यान रखना है। कृषि से जुड़े परिवार में खुशहाली आने की संभावना दिख रही है। स्वास्थ्य को लेकर पैरों में दर्द आपकी परेशानी बढ़ा सकता है, तो वहीं साइटिका के मरीज भी अलर्ट रहें।

मिथुन – मिथुन राशि के लोग अपनी क्षमताओं को बढ़ाएं, साथ ही संपर्क आपको लाभ देंगे। व्यापारी वर्ग यदि लोन लेने का विचार बना रहे है तो ले सकते हैं, रोजगार संबंधित ऋण ज्यादा कारगर रहेंगे। युवा वर्ग को नकारात्मक लोगों से प्रभावित होने से बचना है, आपको स्वयं के निर्णय पर भरोसा पैदा करना होगा। परिवार और दोस्तों से मिला प्यार और हंसी के पल पिछली तकलीफों को भुलाने में मदद करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है, लेकिन आपको यह समय सचेत ही रहना है जिससे की आप किसी बीमारी के चपेट में न आने पाएं।

कर्क – इस राशि के जो लोग पेशे से काउंसलर हैं या अपनी बातों से लोगों को संतुष्ट करने का काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। खाद्य पदार्थ का काम करने वाले व्यापारियों को सामान खराब होना या सामान में नमी आना जैसे आर्थिक नुकसान का वहन करना पड़ सकता है। युवा वर्ग को किसी पुराने मित्र से लाभ मिलेगा जिससे पिछली समस्या का अंत होगा। संतान का स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है, घरेलू उपचार करें जिससे बीमारी शुरुआती दौर पर ही खत्म हो जाए। सेहत में नसों के खिंचाव को लेकर परेशान हो सकते हैं,जरूरी एक्सरसाइज करते रहें साथ ही सिकाई करने पर भी आराम मिलेगा।

सिंह – सिंह राशि के जो लोग टूरिज्म से जुड़े कार्य करते हैं, उन्हें लाभ होने की संभावना है। व्यापारिक कार्यों में सुधार होगा खासतौर से जो लोग सॉफ्टवेयर कारोबार से जुड़े हैं उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। वर्तमान परिवेश को देखते हुए संतुलन ही सफलता का सूत्र है, इसलिए युवा वर्ग को अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने पर फोकस करना है। घर और बाहर के कामों में आज आप बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। सेहत में आपको सलाह दी जाती है कि बीमारी छोटी हो या बड़ी उसका इलाज कराना अनिवार्य है।

कन्या –  इस राशि के जिन लोगों की अभी नई-नई नौकरी है उन्हें शुरुआती दौर में अधिक लाभ की चिंता नहीं करनी है, इस समय ज्ञान लेना ही आपके लिए लाभ होगा। जो लोग पार्टनरशिप में काम करते हैं, उनके रिश्ते में खटास आ सकती है, इस ओर पहले से सतर्क रहें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहें, समय को बर्बाद न होने दें। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है, जो लोग घर से दूर रहते हैं उन्हें भी यह लाभ मिलेगा। सेहत की बात करें तो  कमर में दर्द और खिंचाव के चलते परेशान हो सकते हैं, इसलिए लेटने और बैठने का पॉश्चर सही रखें।

तुला – तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो अधूरी योजनाओं को पूरा करने का समय आ गया है, इस ओर अपने प्रयास तेजी से बढ़ाएं। आर्थिक दृष्टि से पूंजी निवेश, साझेदारी और फंडिंग का समय है। यदि आपके पास धन पर्याप्त मात्रा में है तो आप निवेश कर सकते हैं। सरल भाषा में कहें तो युवा वर्ग के पास करियर बनाने का मौका है, इसलिए अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ें। घर से निकलने से पहले पिता व घर के बड़ों के चरण स्पर्श करना न भूलें। संतान की सेहत को ध्यान में रखते हुए आस-पास का वातावरण अच्छा रखे, न केवल शारीरिक बल्कि उसकी मानसिक सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक – इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के उच्चाधिकारी बदलने की संभावना है, जिस कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को जो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था, उन्हें राहत मिलने की संभावनाएं बनेगी, साथ ही शासन-प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। एनजीओ से जुड़े युवाओं को सम्मान मिलेगा, अपने साथ अन्य लोगों को भी इस सहायक कार्यों में शामिल करने का प्रयास करें। घर हो या फिर ऑफिस दोनों जगह की जिम्मेदारी आपको मिल सकती हैं, जिम्मेदारी बढऩे पर काम अधिक और आराम कम स्थिति जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सेहत की दृष्टि से खानपान संतुलित रखें, पेट गड़बड़ होने की आशंका है इस समय बादी भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए।

धनु – धनु राशि के लोगों के मन में कई विचारों का आगमन होगा। सभी चीजों को प्रैक्टिकल हो कर सोचना है, अन्यथा यह नुकसान पहुंचा सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए दिल और दिमाग का सही जगह प्रयोग करना ही उचित रहेगा, साथ ही आपको काल्पनिक विचारों से दूर रहना होगा। आज के दिन मेहनत से भागना नहीं है क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपको आलसी बना सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, आज के दिन आप उन्हें हेल्थ को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दें। स्वास्थ्य को लेकर आज हृदय रोगी सतर्क रहें, अत्यधिक तनाव न लें इसके साथ ध्यान लगाए और इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल करें।

मकर – इस राशि के लोग वर्तमान समय में तनाव के चलते जॉब छोडऩे का विचार बना सकते हैं, निर्णय लेने से पहले ठंडे दिमाग से अवश्य सोचें। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए नौकरी या खुद का व्यवसाय कर रहे लोगों को प्रगति के मौके मिलेंगे। युवा वर्ग नए संपर्क बनाने के लिए सोशल और फोन पर एक्टिव रहें। परिजनों और रिश्तेदारों से अनबन होने की आशंका है, कोशिश करें विनम्रता से इसका समाधान करें। स्वास्थ्य संंबंधित मामलों में आपकी गाड़ी बहुत दिन से खराब है तो उसे आज ही सही करा लें, दुर्घटना की आशंका बन रही है।

कुंभ – कुंभ राशि के वर्क फ्रॉम होम पर चल रहे लोगों को नए व्यक्ति से जुडऩे के प्रयास करने है और तो और पुराने लोगों के संपर्क में भी रहना है। कारोबार करने वालों को अधिक मुनाफ़ा होगा, ग्राहकों के साथ विनम्रता का व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। युवा वर्ग राजा का सम्मान करें अब वह ग्रह, देश या फिर घर का ही मुखिया क्यों न हो, सुबह जल्दी उठे और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। संयुक्त परिवार में रहने वाले सभी लोगों एक दूसरे की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। सेहत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, लेकिन खुद को अधिक चिंता में डालने की जरूरत नहीं है, जल्द ही सेहत में सुधार होगा।

मीन – इस राशि के लोगों को ऑफिस में नए सहयोगी मिल सकते हैं, उनके ट्रेनिंग की जिम्मेदारी आपके कंधों पर होगी। बड़े व्यापारियों को आवश्यकता अनुसार ही माल डंप करना है, नहीं तो माल और धन दोनों बेकार हो सकते हैं। किसी बात को लेकर युवा वर्ग परेशान हो सकते हैं, यदि किसी अपने से बात करेंगे तो कोई न कोई मार्ग अवश्य मिल जाएगा। संपत्ति को लेकर पहले से कोई विवाद है तो उस दिशा में प्रगति के साथ शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत में अधिक काम के चलते सिर व आंखों में दर्द रहेगा इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा रिलैक्स भी करते चलें।