भारत की सुचेता ने दुबई में दी 140 भाषाओं में गीतों की अद्भुत प्रस्तुति

भारत की सुचेता ने दुबई में दी 140 भाषाओं में गीतों की अद्भुत प्रस्तुति

January 9, 2024 Off By NN Express

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात में, एक ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम में, केरल की सुचेता सतीश ने एक ही संगीत कार्यक्रम में सबसे अधिक भाषाओं में गायन करके गिनीज विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। यह कार्यक्रम दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सभागार में आयोजित किया गया। सुचेता का यह अभूतपूर्व प्रदर्शन एक अनूठी पहल कॉन्सर्ट फॉर क्लाइमेट का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में जागरूकता पैदा करना था। सुचेता सतीश ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते ह‍ुए 140 भाषाओं में गीतों की अद्भुत प्रस्तुति दी और अपने संगीत कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।