गैस सिलेंडर लीक होने से पूजाघर में रखे दीपक से लगी आग…

गैस सिलेंडर लीक होने से पूजाघर में रखे दीपक से लगी आग…

January 7, 2024 Off By NN Express

भिंड,07 जनवरी I भिंड जिले में गैस सिलेंडर लीक होने से पूजाघर में रखे दीपक से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। इससे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं चार लोग झुलस गए हैं. इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।