रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस किया जारी

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस किया जारी

January 7, 2024 Off By NN Express

मुंबई । रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने लुकआउट नोटिस रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी। दरअसल नए साल पर छुट्टियां मनाने के लिए रिया चक्रवर्ती विदेश गई थीं। इसी को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक विदेश जाने के लुक आउट नोटिस पर रोक लगा दी थी। फिलहाल अब रिया छुट्टियों से वापस आने वाली हैं। ऐसे में उन्हें इस लुक आउट नोटिस का डर सता रहा था। ऐसे में उन्होंने अपनी वापसी को ध्यान में रखते हुए लुकआउट नोटिस रद्द करने की रिक्वेस्ट की है।