दिल्ली में और बढ़ेगी सर्दी…होगी बारिश!

दिल्ली में और बढ़ेगी सर्दी…होगी बारिश!

January 6, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली,06 जनवरी। देश की राजधानी नई दिल्ली में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, सुबह और शाम के वक्त कुछ इलाकों में घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली में और सर्दी बढ़ेगी। आज पूरा दिन दिल्ली में धूप गायब रही जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। कल की बात करें तो कल भी नई दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। आनेवाले दिनों में दिल्ली में बारिश के चलते ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से नई दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 09 जनवरी को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहेगा. इसी के साथ, हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। 10 जनवरी को नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहेगा।