Ranbir Kapoor-Rohit Shetty Pics: पुलिस की वर्दी में दिखा रणबीर कपूर का सिंघम अवतार, क्या रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का बने हिस्सा?

Ranbir Kapoor-Rohit Shetty Pics: पुलिस की वर्दी में दिखा रणबीर कपूर का सिंघम अवतार, क्या रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का बने हिस्सा?

January 3, 2024 Off By NN Express

Ranbir Kapoor-Rohit Shetty Pics: सुपरस्टार रणबीर कपूर का नाम इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस मूवी में रणबीर ने जिस तरह से एक्टिंग की है, उसका हर कोई दीवाना हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की कुछ अनसीन फोटो सामने आई हैं, जिनमें वह पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं खास बात ये है कि उनके साथ इन फोटो में निर्देशक रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं।

Read More: छत्तीसगढ़: जिले में अवैध उत्खनन करते 5 वाहनों पर कार्रवाई , 1.89 लाख की हुई वसूली

सिंघम अवतार में दिखे रणबीर कपूर

‘एनिमल’ की सफलता ने रणबीर कपूर को हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों की लिस्ट में शुमार कर दिया है। इस मूवी में जिस तरह से रणबीर ने अपने दमदार अभिनय का करिश्मा दिखाया है, जिसको देखना वाकई शानदार अनुभव है।

एनिमल के बाद हर कोई रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच रणबीर की लेटेस्ट फोटो सामने आई हैं, जिनको देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है। दरअसल फिल्मीज्ञान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर और रोहित शेट्टी की अनसीन फोटो को शेयर किया है इन तस्वीरों में रणबीर पुलिस की यूनीफॉर्म में नजर आ रहे हैं।

एक्टर का सिंघम लुक काफी शानदार लग रहा है। इन फोटो को देखकर ये कयास लग रहे हैं कि रणबीर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्सरी का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस बात का अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती कुछ फैंस का मानना है कि उनकी ये फोटो किसी ऐड फोटोशूट के दौरान की हैं।

‘एनिमल’ बनी रणबीर कपूर की शानदार फिल्म

फिल्म ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की सबसे शानदार फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 547 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इस मूवी ने अब तक 894 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही एनिमल एक्टर की करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।