Corona Return in CG : कोरोना ने फिर ​बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, एक साथ 30 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि

Corona Return in CG : कोरोना ने फिर ​बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, एक साथ 30 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि

December 31, 2023 Off By NN Express

रायपुर I प्रदेश में कोरोना के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग अलग इलाकों से कई नए मरीजों की पहचान हो रही है। वहीं मौतों का सिलसिला भी ​शुरु हो गया है। इसी क्रम में एक बार फिर प्रदेश में कोरोना विस्फोट हुआ है। एक साथ 31 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। कल मिले 31 मरीजों के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 66 हो गई है।

 शुक्रवार को प्रदेश में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद शनिवार को एक साथ 66 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा रायगढ़ में 14 नए मरीज पाए गए हैं और रायपुर में 10 कोरोना मरीज मिले हैं। पॉजिटिविटी दर की बात करें तो 0.78 प्रतिशत है।

रायपुर में अभी 15 एक्टिव मरीज हैं। वहीं रायगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 22, दुर्ग में 12 केस हैं। बस्तर में आज एक मरीज मिले हैं, बस्तर में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।