कोरबा: PG कॉलेज के NCC कैडेट का आरडीसी परेड नई दिल्ली के लिए हुआ चयन

कोरबा: PG कॉलेज के NCC कैडेट का आरडीसी परेड नई दिल्ली के लिए हुआ चयन

December 30, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 30 दिसम्बर। शासकीय इं वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर मनीष कुमार चयन आरडीसी परेड नई दिल्ली के लिए हुआ है। इस कैंप का हिस्सा बनना एनसीसी कैडेट्स के लिए गर्व की बात होती हैं। कैडेट मनीष प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस कैंप (आरडीसी) परेड एवं प्रधानमंत्री एनसीसी रैली में हिस्सा लेंगे।

कैडेट मनीष कुमार महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष के छात्र है। ज्ञातव्य है कि गणतंत्र दिवस कैंप (आरडीसी) परेड देश के युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर के अंतर्गत नई दिल्ली मे 1 माह तक चलने वाली सबसे प्रतिष्ठित कैंप है। इसमें चयन के लिए कैडेटों को विभिन्न चरणों की कठिन प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है। इसे कैडेट का चयन उनकी मानसिक एवं शारीरिक कुशलता के आधार पर होती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ साधना खरे, एनसीसी अधिकारी शुभम ढोरिया एवं 1 छ ग बटालियन एनसीसी कोरबा के कर्नल पी चौधरी एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापको ने कैडेट मनीष कुमार की इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।