कोरबा: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार

कोरबा: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार

December 30, 2023 Off By NN Express

कोरबा ,30 दिसम्बर  I बिजुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 5 हजार रुपए जब्त किए। पुलिस ने बताया कि उसे मुखबिर से जुआरियों के जुआ खेलने की सूचना मिली। यहां 10 से ज्यादा जुआरी 10 लाख का जुआ खेल रहे है।

पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, लेकिन इस दौरान कुछ जुआरी फरार हो गए। वहीं पुलिस ने 4 जुआरियों मुकेश शर्मा उम्र 48, संतोष रजक उम्र 42, शंकर रजक उम्र 32 वर्ष व राधेश्याम महंत उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया। साथ ही 5 हजार रुपए नकद बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।