दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का अटैक

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का अटैक

December 29, 2023 Off By NN Express

दिल्ली। दिल्ली में उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आ रही हवा के चलते ठंड में इजाफा हुआ है। दिल्ली में इस समय हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी है। यह हवा अपने साथ पहाड़ों की ठंड भी लेकर आ रही है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे की चादर छाई है. इन दोनों ही कारकों के चलते ठंड में इजाफा हुआ है. दिल्ली के जफरपुर केंद्र में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. शुक्रवार को बेहद घने कोहरे के अनुमान के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भी अगले दो दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते 130 से ज्यादा विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है. एक विमान को मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया।