धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार

December 29, 2023 Off By NN Express

पंत जैसे स्टार खिलाड़ी के साथ की धोखाधड़ी

नई दिल्ली । भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने धोखाधड़ी की है। इस खिलाड़ी ने भारत के स्टार ऋषभ पंत तक को ठग दिया है। पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह को लग्जरी होटलों और यहां तक कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को धोखा देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। 25 दिसंबर को हिरासत में लिए गए सिंह ने लग्जरी होटलों को ठगने के लिए खुद को आईपीएस अधिकारी बताया था। उसने दिल्ली के ताज पैलेस सहित कई होटलों से 5.5 लाख रुपये और ऋषभ पंत से 1.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।