पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

December 28, 2023 Off By NN Express

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात बेंगलुरु से दिल्ली और त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

इनमें त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सफर कर रहे थे। यह फ्लाइट गुरुवार को सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जबकि, बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट को सुबह 5 बजे रवाना कर दिया गया है।