कोरबा न्यूज़ : ग्रामीणों को बांटे 300 कंबल और 150 मच्छरदानी, खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे

कोरबा न्यूज़ : ग्रामीणों को बांटे 300 कंबल और 150 मच्छरदानी, खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे

December 26, 2023 Off By NN Express

कोरबा,26 दिसंबर।कोरबा जिले में ‘हरियर धरती’ संगठन धरती को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है। संगठन के लोग समय-समय पर जिले के अनेक स्थानों पर जाकर पौधारोपण करते हैं। जरूरतमंदों को जरूरत के अनुरूप सहायता भी की जाती है। संगठन ने सतरेंगा में अभावग्रस्त लोगों के बीच 300 कंबल और 150 मच्छरदानी बांटे।जिस तरह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है,

उससे जिले के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या पैदा हो गई है। गर्म कपड़ों के अभाव में उन्हें ठिठुरना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में उनकी मदद के लिए हरियर धरती सामाजिक संगठन सामने आया है।ग्रामीण राम भाई ने बताया कि गांव में ऐसे कई गरीब परिवार है, जो अभी भी आर्थिक रूप से कमजोर है। जिनके पास कंबल नहीं है और पहनने के कपड़े पर्याप्त मात्रा में नहीं है। इन्हें मिल जाने से काफी राहत मिलेगी।

साल 2015 में हुई थी संगठन की शुरुआत

जिले के रेलवे स्टेशन में पदस्थ एआरएम अवधेश त्रिवेदी ने साल 2015 में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल शुरू की थी। इस संगठन का नाम उनके द्वारा ही हरियर धरती रखा गया था, तब से लेकर आज तक यह संगठन जगह-जगह पौधे लगाने का कार्य करती है। इस सामाजिक संगठन में वर्तमान में 15 सक्रिय सदस्य है जो सामाजिक कार्य में लगे रहते हैं। इस संगठन का संरक्षक रेलवे क्षेत्रीय अधिकारी को बनाया जाता है।

संगठन से जुड़ने एक रुपए लगता है चंदा
संगठन के सदस्य आंनद कुमार ने बताया कि अब तक लगभग 2000 पौधे लगाए गए हैं। उनकी देखभाल की जाती है। कोई भी सामाजिक कार्य संगठन सदस्य आपस में ही कुछ रुपए इकट्ठा कर पूरा करते हैं। संगठन में जुड़ने के लिए व्यक्ति को मात्र ₹1 का चंदा देना होता है। जिसके बाद वह इस संगठन का सदस्य बन जाता है।