छत्तीसगढ़: उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज मुंगेली, बिलासपुर और रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़: उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज मुंगेली, बिलासपुर और रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

December 26, 2023 Off By NN Express

रायपुर  उप मुख्यमंत्री अरूण साव 26 दिसम्बर आज मुंगेली, बिलासपुर और रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे आज सवेरे 11 बजे बिलासपुर के दयालबंद गुरूद्वारा में दर्शन के बाद सवेरे साढ़े 11 बजे सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के गौरकापा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे गौरकापा में भगवान दत्तात्रेय प्राकट्य समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे वहां से बिलासपुर के लिए रवाना होकर दोपहर तीन बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे।

उप मुख्यमंत्री साव शाम चार बजे बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सात बजे रायपुर में इंडोर स्टेडियम में नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।