छत्तीसगढ़: फांसी के फंदे में महिला की लटकती हुई मिली लाश,मृतिका के शरीर में चोट के निशान,हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़: फांसी के फंदे में महिला की लटकती हुई मिली लाश,मृतिका के शरीर में चोट के निशान,हत्या की आशंका

December 25, 2023 Off By NN Express

कांकेर,25 दिसंबर। शहर से लगे पटौद गांव में संदिग्ध अवस्था में घर के नजदीक खेत में फांसी के फंदे में महिला की लटकती हुई लाश मिली है। मृतिका के शरीर में चोट के निशान भी मिले है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी, वहीं पति पत्नी में अक्सर विवाद भी होता था। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटौद हायर सेकेण्डरी स्कूल से अंजनी गढ़ियापारा जाने के मार्ग पर एक अज्ञात महिला की इमली के पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला के मुंह, चेहरे और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकरी दे दी गई, पुलिस की जांच के बाद ही आगे की जानकरी मिलने की संभावना है।