छत्तीसगढ़: एक आदिवासी लड़की को बेचकर उसके परिवार वालों ने आंख मूंद लिया, लड़की का बड़े बैरमारामी के साथ दुष्कर्म,मामला दर्ज…

छत्तीसगढ़: एक आदिवासी लड़की को बेचकर उसके परिवार वालों ने आंख मूंद लिया, लड़की का बड़े बैरमारामी के साथ दुष्कर्म,मामला दर्ज…

December 24, 2023 Off By NN Express

कबीरधाम,24 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बड़ा मामला सामने है जिसमें एक आदिवासी लड़की को बेचकर उसके परिवार वालों ने आंख मूंद लिया वही लड़की का बड़े बैरमारामी के साथ दुष्कर्म किया गया यह मामला कबीरधाम जिले का है जहां एक आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में सगे मामा की लड़की ने अपनी ही बहन को दो लाख रुपये में हरियाणा में बेच दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे हरियाणा से भाग कर आई पीड़िता ने कुकदूर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना से मिली जानकारी अनुसार, मामला दो वर्ष पूर्व का है। थाना क्षेत्र की पीड़िता अपने मामा की लड़की के संपर्क में थी। मामा की लड़की हरियाणा में मजदूरी का काम करती थी। पीड़िता को काम दिलाने के बहाने हरियाणा ले कर चली गई। जहां उसे दो लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसका उत्पीड़न हो रहा था। एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने रविवार को कबीरधाम जिला पुलिस की टीम हरियाणा भेजी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।