मुख्यमंत्री ने किसानों के खाते में किया राशि अंतरण, मूंग और उड़द की खरीदी शुरू

मुख्यमंत्री ने किसानों के खाते में किया राशि अंतरण, मूंग और उड़द की खरीदी शुरू

October 17, 2022 Off By NN Express

दंतेवाड़ा ,17 अक्टूबर  छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वर्चुअल रूप से किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत राशि अंतरण की गई। इस अवसर पर पी एम आशा का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द एवं अरहर की खरीदी की जाएगी।

मुख्यमंत्री के द्वारा नवीन तहसील एवं नामांतरण सरलीकरण पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। इसी तारतम्य में दंतेवाड़ा जिले के 14 हजार 154 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत तृतीय किस्त के रूप में 1857.01 लाख की राशि अंतरित की गई। ऐसे ही गोधन न्याय योजना अंतर्गत 3 लाख 44 हजार 416 रूपये की राशि अंतरित की गई। पी एम आशा के अंतर्गत 1049 किसानों का पंजीयन किया गया है। जिसके अंतर्गत निर्धारित स्थानों पर समर्थन मूल्य जैसे  मूंग-7755 रूपये प्रति क्विंटल, उड़द एवं अरहर-6600 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जाएगीे।

राज्य में 17 अक्टूबर से 16 दिसम्बर 2022 तक मूंग और उड़द की खरीदी, 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक अरहर की खरीदी की जाएगी।  इस कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले से जिला पंचायत सीईओ ललित आदित्य नीलम, उप संचालक कृषि आनंद सिंह नेताम, सहायक संचालक कृषि इंद्रासन पैकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दंतेवाड़ा  शंकर पब्बा राव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गीदम  आर.एस.नेताम एवं जिले के किसान उपस्थित रहे।