छत्तीसगढ़: आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

December 23, 2023 Off By NN Express

रायपुर,23 दिसम्बर । राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने युवक की हत्या कैंची से की है। घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की बताई जा रही है। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह आठ बजे मिली। घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी की है।

पुलिस ने पुराना राजेंद्र नगर निवासी राहुल टंडन की हत्या के आरोप में लक्की नेताम और आशीष चंदेल को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मृतक और दोनों आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। इधर मृतक और आरोपितों के बीच किस बात को लेकर विवाद था। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार अमलीडीह स्थित शराब दुकान के कर्मियों ने तीनों लड़कों को शराब पीते देखा था। शराब पीने के बाद तीनों लड़कों में पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आशीष और लक्की ने जेब से कैंची निकालकर राहुल के पेट में ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।