छत्तीसगढ़: 2 लाख 69 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

छत्तीसगढ़: 2 लाख 69 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

December 21, 2023 Off By NN Express

बालोद । जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 194 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 67 हजार 716 किसानों द्वारा कुल 02 लाख 69 हजार 345 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 590 करोड़ 55 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 02 लाख 15 हजार 279 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 01 लाख 64 हजार 474 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 4 हजार 870 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 4534 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 18 हजार 756 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।