दिलीप जोशी का ठीक जेठालाल वाला फन अवतार देखने को मिला

दिलीप जोशी का ठीक जेठालाल वाला फन अवतार देखने को मिला

December 20, 2023 Off By NN Express

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी हाल में ही प्यारी सी बहू के ससुर बन गए हैं। इसका मतलब साफ है कि जेठालाल ने अपने बेटे रित्विक की शादी कर दी है। रितविक की शादी काफी शानदार अंदाज में की गई। इसकी तस्वीरें और वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। दिलीप जोशी अपने बेटे की शादी में काफी कूल अंदाज में नजर आए। एक्टर अपनी पत्नी के साथ भी प्यार भरे अंदाज में नजर आए। इन तस्वीरों और वीडियो में दिलीप जोशी का ठीक जेठालाल वाला फन अवतार देखने को मिला। वो परिवार वालों के साथ खूब मस्ती करते दिखे। इस दौरान उन्होंने पत्नी के साथ जमकर डांस भी किया।