जुआरियों पर चला पुलिस का डंडा, अलग-अलग जगहों से कई गिरफ्तार…

जुआरियों पर चला पुलिस का डंडा, अलग-अलग जगहों से कई गिरफ्तार…

October 17, 2022 Off By NN Express

रायपुर ,17 अक्टूबर  जुआ-सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में अलग-अलग थानों में जुआ एक्ट के 6 मामलों में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने सुलभ के पास वीरभद्रनगर से युधिष्ठिर ठाकुर (30 पु) व अन्य 06 को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 4000 रू जप्त किया। टिकरापारा थाना पुलिस ने संजयनगर टिकरापारा से संजू प्रधान (40 पु) व अन्य 3 को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 1200 रू जप्त किया।
टिकरापारा थाना पुलिस ने भैरव नगर, टिकरापारा से देव सिंह साहु (31 पु) व अन्य 3 को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 1800 रू जप्त किया।खम्हारडीह थाना पुलिस ने सतनाम चौक, खम्हारडीह से सत्या नायक (40 पु) व अन्य 03 को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 2000 रू जप्त किया।


माना कैम्प पुलिस ने 18 ब्लाक, माना कैम्प से कार्तिक मजूमदार (30 पु) व अन्य 02 को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 270 रू जप्त किया। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने गोकुल नगर, गुढियारी से प्रेम साहु (38 पु) व अन्य 02 आरोपियों को जुआ खेलते गिर0 कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 1250 रू जप्त किया।