पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपना दिखाया अलग अंदाज, खेतों में चलाया ट्रेक्टर,वीडियो वायरल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपना दिखाया अलग अंदाज, खेतों में चलाया ट्रेक्टर,वीडियो वायरल

December 15, 2023 Off By NN Express

विदिशा । मध्य प्रदेश में सीएम पद से शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो चुकी है। कई दिनों की लंबी व्यस्तता के बाद शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपने गांव पहुंच गए हैं। यहां पहुंचकर शिवराज ने अपना अलग अंदाज दिखाया और खेतों में ट्रेक्टर चलाया। इस काम का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेक्टर चलाते हुए वीडियो साझा किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है, धरती माँ धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। वह विदिशा जिले में स्थित अपने गांव पहुंचे हैं। उन्होंने किसान भाइयों के साथ भेंट मुलाकात और चर्चा भी की।