मशहूर पॉप सिंगर का निधन, बेहद ही कम उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

मशहूर पॉप सिंगर का निधन, बेहद ही कम उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

December 13, 2023 Off By NN Express

हिंदी और मराठी सिनेमा का मशहूर अभिनेता रवींद्र बेर्डे के निधन के बाद अब दक्षिण अफ्रीका की म्यूजिक आइकन जहरा के निधन की खबर ने फैंस को चौंका कर रख दिया है। जहरा ने महज 36 साल की उम्र में ही दुनिया से अलविदा कह दिया।

बता दें कि जहरा लीवर संबंधी जटिलताओं के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की पुष्टि की, लेकिन कोई कारण नहीं बताया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी पॉप गायिका जहरा का असली नाम बुलेलवा था। जहरा एक शानदार गायिका और गीतकार थीं। उनके दिल छू लेने वाली आवाज और गीत फैंस के दिलों पर राज करते हैं।