अपनी ही पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया

अपनी ही पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया

October 16, 2022 Off By NN Express

रायगढ़ ,16 अक्टूबर ।  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसी वजह से उसने हमला किया है और हमला कर भाग निकला है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। इससे उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर बाद में धीरेंद्र अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करने लगा था।

बताया गया है कि धीरेंद्र अपनी पत्नी पर शक करता था कि उसका किसी और के साथ प्रेम संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। धीरेंद्र अपनी पत्नी से कई बार मारपीट कर चुका था। इस बीच 10 अक्टूबर की रात को घर पर ही थी। तभी धीरेंद्र ने कुल्हाड़ी और चाकू से हेमा पर हमला कर दिया। घटना के वक्त घर दोनों बच्चे भी मौजूद थे।

इधर आरोपी घर से भाग निकला था। वहीं दोनों बच्चों ने अपनी मां को घायल अवस्था में देखा था। जिसके बाद पुलिस को आस-पास के लोगों को इस बारे में सूचना दी गई। फिर महिला को पास के अस्पताल में भरी कराया गया था। बाद में महिला की हालत को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तब महिला के मायके वालों ने इस मामले में शिकायत शनिवार को हुई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।