छत्तीसगढ़: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से 6 बच्चे घायल

छत्तीसगढ़: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से 6 बच्चे घायल

December 12, 2023 Off By NN Express

कोंडागांव । जिले के एक स्कूल की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिससे 6 बच्चे घायल हो गए। इस  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक घटना कोंडागांव जिले के बनियागांव हाईस्कूल का बताया जा रहा है, जहां माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र, छात्राएं क्लास रूम में बैठकर एग्जाम दे रहे थे उसी दौरान छत टूटकर अचानक गिर गया।

इस हादसे में 6 बच्चों को चोट लगी है, जिन्हें कोंडागांव जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई है।