कोरबा: नव निर्वाचित विधायक फूलसिंह राठिया से मिला संयुक्त शिक्षक संघ, पदाधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनायें

कोरबा: नव निर्वाचित विधायक फूलसिंह राठिया से मिला संयुक्त शिक्षक संघ, पदाधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनायें

December 12, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 12 दिसंबर । छ ग विधानसभा निर्वाचन मे कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक माननीय फूलसिंह राठिया जी से उनके गृह निवास केरवाद्वारी मे सप्रेम भेंट कर छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला कोरबा के पदाधिकारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें प्रदान की गई।नव निर्वाचित विधायक फूलसिंह राठिया द्वारा पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिला कोरबा के कर्मचारियों शिक्षकों की सभी समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान मे लिया जाकर समाधान हेतु पूर्ण ततपरता के साथ कार्य किया जायेगा। विपक्ष के विधायक होने के नाते आम जनता एवं कर्मचारी हितों पर सदैव ध्यान रखा जाना हमारा मूल कर्तब्य होगा।

आज के शुभकामनायें भेंट मुलाक़ात मे प्रमुख रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव, खंड अध्यक्ष जयकृष्ण राठिया, महासचिव भगत राम रत्नायका, ललित जगत, मनीष श्रीवास, मायाराम कुर्रे,विशंभर पाटले,यादन सिंह राठिया, टीकाराम राठिया,मनमोहन सिंह राठिया, सत्यपाल राठिया,सागर सिंह, रामजीवन सारथी, तोपेश्वर राठिया, पी मिंज अनिल कर्ष गत्तू सिंह राठिया, करम सिंह राठिया, रामलाल राठिया एवं संयुक्त शिक्षक संघ खंड इकाई करतला के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।