BILASPUR : आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग तलवार एवं 01 नग चाकू किया गया जप्त

BILASPUR : आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग तलवार एवं 01 नग चाकू किया गया जप्त

October 16, 2022 Off By NN Express

बिलासपुर ,16 अक्टूबर । उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर के निर्देश परं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल द्वारा विभिन्न अपराधो में लंबे समय से फरार आरोपियो की धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुए, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा विभिन्न अपराधो में फरार आरोपियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान आरोपी 1. सरफु उर्फ सरफरोज पिता फिरोज खान उम्र 22 साल साकिन अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. 2. दीपक ध्रुव पिता कार्तिकराम ध्रुव उम्र 18 साल साकिन अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. 3. डोकरा श्रीवास उर्फ गोलू डोकरा पिता श्रीराम श्रीवास उर्फ जोईंधाराम श्रीवास उम्र 30 साल साकिन अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास सरकंडा बिलासपुरछ.ग. 4. रामकुमार उर्फ गोलू यादव पिता सहदेव यादव उम्र 30 साल साकिन अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 01 नग तलवार एवं 01 नग चाकू जप्त किया गया है।

जिसके आधार पर प्रकरणो में 25, 27 आर्म्स एक्ट की धारा पृथक से जोडी गई है। तथा आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री उत्तम कुमार साहू प्र.आर. हरनारायण पाठक आरक्षक गोवर्धन शर्मा, अरविंद अनंत का विशेष योगदान रहा ।