छत्तीसगढ़: जीरम मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने उमेश पटेल को दिया करारा जवाब, कहा – सबूत उनके जेब में है तो 5 साल उन्होंने क्या किया ?

छत्तीसगढ़: जीरम मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने उमेश पटेल को दिया करारा जवाब, कहा – सबूत उनके जेब में है तो 5 साल उन्होंने क्या किया ?

December 12, 2023 Off By NN Express

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Say) पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, जिसके लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेस नेताओं को न्योता दिया गया है। लेकिन शपथ ग्रहण से पहले एक बार फिर प्रदेश के सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। जीरम मामले में सीएम साय ने उमेश पटेल को करारा जवाब दिया है। उन्होंने जीरम मामले की जांच को लेकर कहा कि आपके नेता कहते थे कि सबूत उनके जेब में है तो 5 साल उन्होंने क्या किया?

दरअसल शपथ ग्रहण से एक दिन पहले विष्णुदेव साय ने युद्धवीर सिंह जूदेव के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरे परिवार का अशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमने कुमार साहब से सीखा की विनम्रता कैसी होती है। कार्यकर्ताओं का सम्मान कैसे किया जाता है ये सब गुण हमने उन्हीं से सीखा है।