छत्तीसगढ़: अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली 15 से

छत्तीसगढ़: अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली 15 से

December 12, 2023 Off By NN Express

कोरिया। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जांजगीर चांपा जिले में 15 से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाईन खोखराभांठा जांजगीर में अग्निवीर थल सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

इस थल सेना भर्ती रैली के लिये अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन किया जा रहा है। उक्त भर्ती रैली में सीईई परीक्षा उत्तीर्ण युवा अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय मनेन्द्रगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।