आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

December 12, 2023 Off By NN Express

मेष- मेष राशि के लिए दिन बहुत बढिय़ा रहेगा। व्यापारियों को आज धन लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें,खांसी से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है। नौकरी में तरक्की का योग दिख रहा है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव लाइफ ठीक चलेगी। 

वृषभ- वृषभ के लिए मंगलवार का दिन बढिय़ा रहेगा। आज किसी से वाद विवाद नहीं करें, बड़े झगड़े में बदल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।  संतान की तरफ से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी बात पर तनाव हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है।

कर्क- कर्क राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा। आज दिन की शुरुआत में आपका मन कुछ परेशान हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें। झगड़ा हो सकता है। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। घर से बाहर निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लें। ऑफिस में दिन ठीक जाएगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए दिन हल्का व्यस्त रहेगा। मंगलवार का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। फैमिली के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। लव लाइफ ठीक रहेगी।

कन्या- कन्या राशि के लिए दिन परेशानी वाला हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, आपको कोलेस्ट्रॉल या हाई बीपी की समस्या है तो तला  खाना खाने से परहेज करें।  शाम को दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आज शाम को आपका मन किसी बात को लेकर उदास हो सकता है।

तुला- तुला राशि को जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत बिजी रहेगा। सेहत परेशान कर सकती है, खासकर अपने लाइफ पार्टनर को लेकर। अटके काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में दोपहर बाद मंदी आ सकती है। किसी धर्म के काम में हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज दिन की शुरुआत में आलस महसूस कर सकते हैं। शाम को किसी खास से मुलाकात आपको खुश कर देगी। आज परिवार में किसी बात को लेकर अशांति का माहौल रहेगा। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा, मेहनत करें। गाड़ी चलाएं तो सावधान रहें, चोट लग सकती है।

धनु- धनु राशि के लिए दिन हल्का फुल्का व्यस्त रहेगा। बिजनेस में आज ये जातक बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज अपने गुस्से पर काबू रखें, बात बिगड़ सकती है। दोपहर बाद बिजनेस में लाभ होगा। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस पॉलिटिक्स से बचकर रहें, काम पर ध्यान दें।

मकर- मकर राशि के लिए मंगलवार का दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। आज परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहेगी, जल्दी दूर करने का प्रयास करें । परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, शारीरिक चोट लग सकती है। सेहत का ध्यान रखें, पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

कुंभ- कुंभ राशि के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। बिजनेस ठीक चलेगा, दोपहर बाद लाभ होगा। आज किसी को पैसे उधार देने से बचें। कहीं पर पैसा निवेश करने से बचें। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी ठहर जाएं। बाहर का खाना खाने से बचें।

मीन- मीन राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा। छात्रों के लिए दिन ठीक है। शाम को कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें, बीमार हो सकते हैं।  प्रॉपर्टी को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। महिलाएं आज शॉपिंग करेंगी।