छत्तीसगढ़ BJP में होंगे बड़े बदलाव, अध्यक्ष के लिए तलाश शुरू

छत्तीसगढ़ BJP में होंगे बड़े बदलाव, अध्यक्ष के लिए तलाश शुरू

December 11, 2023 Off By NN Express

रायपुर,11 दिसम्बर । सप्ताहभर के इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ को नया सीएम मिल गया है। विष्णुदेव साय यहां के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ वर्तमान भाजपा अध्यक्ष अरूण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसलिए अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी संगठन में अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए किसका नाम आएगा। यानी अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तलाश में संगठन जुट गया है।

चर्चा तो यहां तक है कि सीएम आदिवासी वर्ग से है तो प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से हो सकता है, इसलिए जिस नाम की चर्चा जोरों से चल रही है वो विजय बघेल का है। विजय बघेल को वर्तमान में सांसद हैं और उन्होंने पाटन विधानसभा से भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ा है। चर्चा तो यह भी है कि महामंत्री के तौर पर रामू रोहरा और सौरभ सिंह को भी संगठन में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।