बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती, कल रात फिसलकर गिर गए थे

बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती, कल रात फिसलकर गिर गए थे

December 8, 2023 Off By NN Express

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केसीआर बीती रात फिसलकर गिर गए थे। जानकारी के मुताबिक, केसीआर बीती रात फिसलकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें करीब दो बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर्स का मानना है कि के.चंद्रशेखर राव को गिरने के बाद कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ होगा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से अपने घर पर लोगों से मिल रहे थे।