10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल…

10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल…

December 7, 2023 Off By NN Express

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है। यूपी बोर्ड डेटशीट 2024 जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का टाइम टेबल गुरुवार को जारी कर दिया है। इस डेट शीट के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी 2024 से शुरू होगी और 9 मार्च तक चलेगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड ने 9 मार्च तक परीक्षाएं पूरी करने का शेड्यूल जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा यहां पर दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह साढ़े 8 से 11.45 और दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी।

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2024 तक होंगी। फरवरी 2024 में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं में 55,08,206 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की दूरी का नियम भी बदला गया है। 2024 की बोर्ड परीक्षा में बालक परीक्षार्थियों के लिए 12 किमी दूर तक के स्कूल केंद्र बनेंगे। पिछले साल पांच से 10 किमी दूर के स्कूलों को केंद्र बनाने का नियम बनाया गया था।

यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2024

– 22 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक हिंदी व प्रारंभिक हिंदी
– 27 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक गणित
– 28 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक संस्कृत
– 29 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक कृषि
– 01 मार्च – प्रात 08.30-11.45 बजे तक मानव विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक- एनसीसी
– 04 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक अंग्रेजी।
– 05 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक होम साइंस।, दोपहर 2 से 5.15 तक- कंप्यूटर।
– 06 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक चित्रकला।, दोपहर 2 से 5.15 तक- आईटी
– 07 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक सामाजिक विज्ञान।

यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2024

– 22 फरवरी – सायं 02-5.15 बजे तक हिंदी, सामान्य हिंदी
– 23 फरवरी -प्रात 08.30-11.45 बजे – नागरिक शास्त्र
– 27 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन (कॉमर्स वालों के लिए)
– 28 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक- अर्थशास्त्र
– 29 फरवरी सुबह – 08.30-11.45 बजे – लेखाशास्त्र (कॉमर्स के लिए), सायं 02-5.15 बजे तक- बायोलॉजी, गणित
– 1 मार्च 2024- सायं 02-5.15 बजे तक- मानव विज्ञान
– 2 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- अंग्रेजी
– 4 मार्च – सुबह 8.30-11.45- कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान। सायं 02-5.15 बजे तक- फिजिक्स, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र।
– 5 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- भूगोल
– 6 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- इतिहास।
– 7 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- केमिस्ट्री, समाजशास्त्र
– 9 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- संस्कृत, कृषि गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान