छत्तीसगढ़: पांडातराई नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गई…

छत्तीसगढ़: पांडातराई नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गई…

December 7, 2023 Off By NN Express

कवर्धा,07 दिसम्बर । विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नगर पंचायत पांडातराई के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष फिरोज खान की कुर्सी छिन गई है। कांग्रेस के 6 और भाजपा के 4 पार्षदों ने मिलकर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया और अध्यक्ष को गिरा दिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट पड़े। वहीं विपक्ष मे 5 वोट मिले। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कवर्धा जिले की दो सीटें भी कांग्रेस ने गंवाई है। कवर्धा और पंडरिया में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पांडातराई में कांग्रेसी अध्यक्ष फिरोज खान पर नगर पंचायत के पार्षदों ने भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया था। गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ।

मतदान में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 और विपक्ष में पांच मत पड़े। इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और नगर पंचायत पांडातराई से कांग्रेसी अध्यक्ष अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए। आपको बता दें कि सालभर पहले भी कांग्रेसी अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पार्षदों ने लाया था, लेकिन सफल नहीं हो पाया था।