कोरबा: हम अंतिम राउंड तक बढ़त बनायेगे, रिकॉर्ड वोट से जितेंगे – लखन लाल देवांगन

कोरबा: हम अंतिम राउंड तक बढ़त बनायेगे, रिकॉर्ड वोट से जितेंगे – लखन लाल देवांगन

December 3, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 3 दिसंबर। कोरबा सीट से प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिह अग्रवाल के सामने खड़े भाजपा नेता लखनलाल देवांगन 8 वे राउंड की गिनती के बाद 12960 वोट से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी देवांगन से जब बात की तो उन्होंने कहा जो रिजल्ट आ रहा हैं यह अप्रत्याशित नहीं हैं। क्षेत्र की जनता की बदलाव चाहती थी।

लखन ने कहा हम अंतिम राउंड तक बढ़त में रहेंगे और रिकॉर्ड वोट से चुनाव जीतेंगे। लगातार बढ़त से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी का माहौल हैं।