थाना सिंघोडा जिला महासमुंद की कार्यवाही

थाना सिंघोडा जिला महासमुंद की कार्यवाही

October 16, 2022 Off By NN Express

घटनास्थल छुइपाली नर्सरी के पास,कच्ची रास्ता नाला के पास ग्राम छुईपाली

दो अलग अलग मामलो मे 70 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित अवैध महुआ शराब के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद भोजराम पटेल भा.पु.से. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आकाश राव गिरेपुंजे के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में थाना सिंघोडा में दिनांक 15/10/2022 को मुखबिर की सूचना पर बताए स्थान में नाकाबंदी कर अपराध क्रमांक 91/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट मे आरोपी 1- रविन्द्र बारला पिता गोवर्धन बारला उम्र 26 साल जाति मुंडा 2- राजेन्द्र बारला पिता गोवर्धन बारला उम्र 22 साल जाति मुंडा साकिनान ग्राम छुईपाली

थाना सिंघोडा जिला महासमुंद(छ.ग.) के संयुक्त कब्जे से 20 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये इसी प्रकार अपराध क्रमांक 92/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट मे आरोपी 1- विजय बारला पिता सुकलाल बारला उम्र 35 साल जाति मुंडा 2- संजय बारला पिता सुकलाल बारला उम्र 26 साल जाति मुंडा साकिनान छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) के संयुक्त कब्जे से 50 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 10000 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया जाकर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।